Breaking News
March 4, 2026 1:17 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, प्रेस कॉफ्रेंस करते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गुरुवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राकेश राठौर पर एक महिला से रेप का आरोप है। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोतवाली नगर पुलिस ने राठौर को उनके आवास से गिरफ्तार किया। उस समय वह मामले पर प्रेस के सामने बयान दे रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही पुलिस वहां पहुंची और राठौर को अपने साथ ले गई। बता दें कि हाई कोर्ट ने बुधवार को वकीलों की दलीलें सुनने के बाद राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस के अनुसार, सांसद राठौर को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट में वकीलों ने क्या दी दलील?
बता दें कि इसके पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी थी। जस्टिस राजेश सिंह चौहान की सिंगल मेंबर बेंच ने यह आदेश सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद दिया था। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने केस देर से दर्ज करवाया।

सरेंडर के लिए मांगा था समय
राठौर के वकील ने सरेंडर के लिए कोर्ट से समय मांगा, जिस पर अदालत ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा। राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सेशल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। पुलिस ने 17 जनवरी को एक महिला की शिकायत के बाद राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राठौर शादी का झांसा देकर पिछले 4 साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। अपनी याचिका के खारिज होने के बाद जैसे ही राठौर मीडिया के सामने आए, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *