Breaking News
July 18, 2026 3:55 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

: 6 दिन में टप्पेबाजी और चोरी की दो घटनाएं, खुलासा किसी का नहीं

23 जनवरी को बाइक की डिग्गी तोड़ 80 हजार ले उड़े थे चोर 
28 जनवरी जयप्रकाश नगर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी 
आलम खान
जालौन,कोंच। 6 दिन में नगर में एक के बाद एक दो बड़ी घटनाओं ने पुलिस पैट्रोलिंग की पोल खोल दी है।चोर उचक्के सक्रिय हो गए हैं पुलिस का सूचना तंत्र फेल नजर आ रहा है जिसके चलते घटनाएं बढ़ गई हैं।  घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम है।
कोंच नगर में पिछले 6 दिनों में दो बड़ी घटनाओं से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई जांच तक ही सीमित है। कोंच थाना क्षेत्र के बजरिया में 23 जनवरी की दोपहर बाबा समोसे वाले की दुकान पर समोसे खाने रूके उत्कर्ष राज हूंका की बाइक की डिग्गी तोड़ 80 हजार रुपए अज्ञात चोर ले उड़े थे। जबकि दूसरी घटना पुलिस चौकी खेड़ा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले जयप्रकाश नगर में 28 जनवरी को दिन दहाड़े उस समय रोडवेज चालक बंटी यादव के घर घटी जब उसकी पत्नी स्कूल से बच्चों को लेने गई थी और घर में ताला लगा था। बाइक सवार दो चोरों ने घर के मुख्य द्वार पर लगे ताले को चटका घटना को अंजाम दे डाला।चोर यहां से लाखों के जेवरात और नगदी ले गए। ये घटना पुलिस चौकी खेड़ा से महज पांच सौ मीटर दूर की है।चोरी की घटना से मोहल्ले वालों में दहशत हैं। बुधवार को दरोगा संतराम कुशवाहा और आजिद खान ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे।
जांच और सीसीटीवी फुटेज के भरोसे पुलिस 
कोंच। जयप्रकाश नगर में बंटी यादव के घर दिनदहाड़े दुस्साहसिक तरीके से लाखों की हुई चोरी के मामले में 24 घंटे बीत गए हैं। लेकिन पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरे में भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। जिसके चलते वो चोरों तक पहुंच सके।
क्या बोले जिम्मेदार 
चोरी की घटना में पुलिस जांच कर रही है। रास्ते में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें देखा जा रहा है। पुलिस टीमें चोरों का पता लगाने में जुटी है। जल्दी ही खुलासा होगा।
             अरूण कुमार राय 
              कोतवाल कोंच

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *