Breaking News
March 6, 2026 7:27 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

महाकुंभ में आग का तांडव

प्रयागराज । महाकुंभ मेला मैदान के सेक्टर 19 कैंप साइट क्षेत्र में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई विस्फोट से लगी आग ने कब विकराल रूप धारण कर लिया किसी को नहीं पता चला और देखते ही देखते कई कैंप में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति का आकलन करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा करने के लिए आग स्थल पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से बात की और आग की घटना के बारे में जानकारी मांगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से ही आयोजन स्थल पर खड़ी कई दमकल गाड़ियां घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस और अग्निशमन विभागों के साथ समन्वय करके तुरंत प्रयास शुरू किए और कुछ ही समय में आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
एडीजी प्रयागराज ने बताया, सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है। पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया। स्थल को खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *