Breaking News
September 24, 2026 3:28 am
News
सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगम

सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नौबस्ता क्षेत्र में हाईवे किनारे वर्षों से चल रहा वाहनों की मरम्मत का कारोबार, हादसों का भी बना खतरा

स्वतंत्र हित / सुशील निगम 

कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और यातायात विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जाते हैं। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर तत्काल क्रेन पहुंच जाती है और चालान की कार्रवाई भी होती है। लेकिन नौबस्ता थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे बनी सर्विस रोड का नजारा इन दावों पर सवाल खड़े करता दिखाई देता है।

प्रताप होटल से लेकर हरी बिल्डिंग और तिनसुकिया ट्रांसपोर्ट तक हाईवे किनारे बनी सर्विस रोड पर लंबे समय से ट्रक, डंपर और बड़े व्यावसायिक वाहनों का जमावड़ा बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि ट्रक बॉडी मेकर और वाहन मैकेनिकों ने सर्विस रोड के बड़े हिस्से को अपने कारोबार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सड़क पर खड़े भारी वाहनों और मरम्मत के दौरान फैले सामान के चलते आम वाहन चालकों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कोई एक-दो दिन की नहीं, बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है। दिनभर बड़े वाहनों की आवाजाही और सर्विस रोड पर वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सवाल यह है कि यदि आम वाहन चालक कुछ देर के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दे तो यातायात पुलिस की क्रेन तत्काल पहुंच जाती है, चालान काट दिया जाता है, लेकिन वर्षों से सर्विस रोड पर बड़े पैमाने पर खड़े रहने वाले ट्रक-डंपरों और वहां चल रहे वाहन मरम्मत के कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती?

आम वाहन चालक पर सख्ती, बड़े कब्जों पर खामोशी क्यों?

शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी है, लेकिन सवाल कार्रवाई की समानता को लेकर है। यदि सड़क किनारे वाहन खड़ा करना नियमों के खिलाफ है तो फिर सर्विस रोड को लंबे समय तक भारी वाहनों की पार्किंग और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर भी संबंधित विभागों को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर यातायात पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस को हाईवे किनारे सर्विस रोड पर वर्षों से खड़े दिखाई दे रहे ये बड़े-बड़े वाहन नजर क्यों नहीं आ रहे? क्या संबंधित विभागों की ओर से इन गतिविधियों के लिए कोई अनुमति या विशेष व्यवस्था है? यदि नहीं, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सर्विस रोड का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना है, न कि उसे भारी वाहनों की पार्किंग और मरम्मत स्थल में बदल देना। ऐसे में स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिस एवं यातायात अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सर्विस रोड को अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग से मुक्त कराने की मांग की है।

अब देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को भी महज निरीक्षण और खानापूर्ति तक सीमित रखते हैं या फिर हाईवे किनारे वर्षों से जमे इस कथित कब्जे पर वास्तव में कार्रवाई करते हैं।

  • Related Posts

    कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहर

    पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जल संस्थान की कथित लापरवाही पर उठे सवाल बारिश के पांच घंटे बाद भी सड़कें बनीं नाला स्वतंत्र हित / सुशील निगम कानपुर दक्षिण। कानपुर को…

    जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफल

    25 वर्षीय महिला के 5.2 किलोग्राम के विशाल फाइलोड्स ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 25×25 सेंटीमीटर की गांठ निकाली गर्भावस्था के दौरान स्तन में बनी थी गांठ, प्रसव के बाद चिकित्सकों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *