Breaking News
September 24, 2026 3:29 am
News
सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगम

जाजमऊ गंगापुल पर टेनरीकर्मी का शव मिलने से हड़कंप,सिर में चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

संवाददाता/रजत शर्मा

कानपुर। के जाजमऊ गंगापुल पर शनिवार सुबह एक टेनरीकर्मी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।मृतक की पहचान मोहम्मद शाबिर (38) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से वैशाली, बिहार के निवासी थे और वर्तमान में उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित अखलाक नगर में किराए के मकान में पत्नी मुन्नी (32) और चार बच्चों—सुहैल (14), आलिया (9), यास्मीन (7) और अफसाना (3)—के साथ रहते थे। शाबिर जाजमऊ स्थित एक जूता फैक्ट्री में कार्यरत थे।मृतक के बड़े भाई मोहम्मद आबिद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे उनकी शाबिर से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह एक परिचित ने सूचना दी कि शाबिर गंगापुल पर पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।पुलिस के अनुसार शाबिर का शव गंगापुल के पैदल ट्रैक पर मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेलिंग और डिवाइडर पर खून के निशान मिलने से हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।परिजनों का दावा है कि शाबिर का शव लगभग 12 घंटे तक गंगापुल पर पड़ा रहा। शुक्रवार रात से उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन शनिवार सुबह करीब 9 बजे घटना की जानकारी मिली।थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मौत के कारणों की गहन जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने पर जाँच कर कार्रवाई की जाएगी!

  • Related Posts

    सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

    नौबस्ता क्षेत्र में हाईवे किनारे वर्षों से चल रहा वाहनों की मरम्मत का कारोबार, हादसों का भी बना खतरा स्वतंत्र हित / सुशील निगम  कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को…

    कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहर

    पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जल संस्थान की कथित लापरवाही पर उठे सवाल बारिश के पांच घंटे बाद भी सड़कें बनीं नाला स्वतंत्र हित / सुशील निगम कानपुर दक्षिण। कानपुर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *