Breaking News
August 2, 2026 2:38 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

नेताजी की जयंती पर भव्य दंगल का ऐलान, देशभर से आएंगे नामी पहलवान |

स्वतंत्र हित संवादाता

रजत पाण्डेय 

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर क्षेत्र इस बार नेताजी की जयंती पर एक भव्य और ऐतिहासिक दंगल का साक्षी बनने जा रहा है। 21 नवंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से श्री डूडें वीर बाबा मेला स्थल पर यह विशाल दंगल आयोजित होगा। आयोजक कर्ता श्याम किशोर यादव के अनुसार देश-प्रदेश के दिग्गज और उभरते दोनों ही प्रकार के पहलवान इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।आयोजन समिति ने बताया कि दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। पंजीकरण कार्यक्रम से एक दिन पहले निर्धारित स्थल पर ही किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण किसी भी पहलवान को अखाड़े में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि प्रतियोगिता पूरी तरह व्यवस्थित और निष्पक्ष रहे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मां अखिलेश यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का मानना है कि नेताजी की जयंती पर इस तरह का खेल आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा और युवाओं को दंगल जैसे पारंपरिक खेलों की ओर आकर्षित करेगा।संयोजक, स्थानीय पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने कहा कि यह दंगल सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने और खेल भावना को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *