Breaking News
March 4, 2026 5:37 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

आई.पी.एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में दीक्षांत समारोह, 410 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

स्वतंत्र हित /संवाददाता 

नवाबंगज उन्नाव। लखनऊ–कानपुर हाईवे स्थित आई.पी.एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस, सोहरामऊ में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. रघुराज प्रताप सिंह (एचबीटीयू, कानपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुज कुमार शर्मा (एसोसिएट डीन, एकेटीयू लखनऊ), संस्थान के संस्थापक श्री बद्री विशाल तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, वाइस चेयरमैन श्रीमती ऊषा तिवारी तथा फार्मेसी निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

दीक्षांत समारोह में फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार शुक्ला, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, अश्वनी कुमार, अर्पित मिश्रा, डॉ. संजय चौरसिया सहित संस्थान के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एम. फार्म, बी. फार्म एवं डी. फार्म के कुल 410 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। सभी विद्यार्थियों को पटका, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान बी. फार्म बैच 2021–25 की छात्रा आंशी यादव को प्रदेश में सर्वोच्च 9.07 सीजीपीए अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रघुराज प्रताप सिंह ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में निरंतर सीखने की इच्छा बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि ज्ञान का कोई अंत नहीं होता। अच्छे मनुष्य बनकर ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। संस्थान अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, धैर्य और नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई भावनात्मक क्षण देखने को मिले। समारोह का संचालन डॉ. संजय चौरसिया ने किया। अंत में संस्थान के संस्थापक श्री बद्री विशाल तिवारी एवं अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *