Breaking News
September 3, 2026 1:47 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से क्षेत्र में दहशत कानपुर। गुजैनी थाना

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के मेहरबान सिंह पुरवा पुल के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

स्थानीय लोगों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। शव के आसपास के हालात और उसकी स्थिति को देखते हुए आशंका मजबूत मानी जा रही है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह टहलने निकले निवासियों ने पुल के पास झाड़ियों के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना गुजैनी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग मामले का जल्द खुलासा होने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *