Breaking News
July 29, 2026 2:48 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

ताजमहल’ फिल्म के सह-निर्माता इरशाद आलम गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का आरोप

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

कानपुर। बेकनगंज के एक कारोबारी से करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने फिल्म ‘ताजमहल’ के सह-निर्माता इरशाद आलम को दबोच लिया। आरोप है कि इरशाद आलम ने कारोबारी को जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये की भारी धनराशि ऐंठ ली थी। शिकायत मिलने के बाद कानपुर पुलिस ने जांच शुरू की और इरशाद की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर रकम ली, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद न जमीन दी और न ही पैसे वापस किए। ठगी का शिकार हुए कारोबारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी की तलाश तेज की गई।

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने इरशाद आलम से गहन पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण में धन लेन-देन, संबंधित दस्तावेजों व बैंक खातों की जांच की जा रही है। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम कर रही है।

 

 

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *