Breaking News
June 1, 2026 11:36 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर न्यू आज़ाद नगर में बेखौफ चोरों का आतंक, लाखों के जेवरात लेकर फरार

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के न्यू आज़ाद नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना गोपाल नगर, पुराना पीपल पेड़, न्यू आज़ाद नगर चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पूरे परिवार के चाची की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर से बाहर जाने का फायदा उठाते हुए चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। देर शाम जब परिवार घर लौटा तो मेन गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लाकर टूटा पड़ा था और उसमें रखे लाखों रुपए के जेवरात गायब थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार सकते में आ गया।

परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही PRV व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद जताई है।

स्थानीय निवासियों ने इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *