मोo तौफीक
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में शनिवार को थाना कोतवाली नगर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। दोनों अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीमें बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लिया जाए। स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उन्हें समय से रिपोर्ट सहित अग्रेषित किया जाए।


