Breaking News
June 6, 2026 1:20 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कर्मचारी निलंबन पर केडीए में उबाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन

ओएसडी पर कार्रवाई की मांग, लिपिक अतुल सोनकर के समर्थन में उतरे कर्मी

पंकज दुबे 

कानपुर। बर्रा क्षेत्र में एक मकान की रजिस्ट्री से जुड़े विवाद में केडीए के लिपिक अतुल सोनकर के निलंबन ने मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय में आक्रोश की चिंगारी भड़का दी। कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार कर दिया और परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए वीसी कार्यालय का घेराव किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि रजिस्ट्री प्रकरण में मुख्य दोषी प्राधिकरण के ओएसडी अजय कुमार हैं, लेकिन उन्हें बचाते हुए सिर्फ लिपिक अतुल सोनकर को बलि का बकरा बना दिया गया। बताया गया कि अतुल सोनकर ने रजिस्ट्री की फाइल छह माह तक रोके रखी, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

विरोध कर रहे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई निचले स्तर के कर्मचारियों को निशाना बनाने का प्रयास है, जबकि असल जिम्मेदारी ओएसडी की है। इस दौरान कर्मचारियों ने पहले निलंबित हो चुके विकास भारती का मामला भी उठाया और प्रबंधन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

उपाध्यक्ष से मुलाकात के बाद कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि उन्हें अतुल सोनकर की बहाली का आश्वासन मिला है। साथ ही यह भी कहा गया कि ओएसडी अजय कुमार के खिलाफ शासन को संस्तुति भेजने की बात कही गई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बहाली नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *