Breaking News
June 1, 2026 11:03 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

16 मिनट में 70 लाख की चोरी, चित्रकूट दर्शन को गए परिवार के उड़े होश

पंकज दुबे 

कानपुर । श्यामनगर स्थित रामपुरम हाउसिंग सोसाइटी में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महज 16 मिनट में चोरों ने घर से करीब 70 लाख की ज्वेलरी और ₹35,000 नकद पार कर दिए। वारदात उस वक्त हुई जब घर के मालिक अंकुर दीक्षित अपने परिवार के साथ चित्रकूट और मैहर के दर्शन के लिए गए हुए थे।अंकुर दीक्षित ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पूरे परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। घर पर उनकी पत्नी आशी मौजूद थीं, जो उसी दिन दोपहर में बर्रा स्थित अपने मायके चली गईं। देर रात करीब ढाई बजे जब अंकुर वापस लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि 28 जून की रात करीब 10:20 बजे एक सफेद रंग की कार सोसाइटी के पास मंदिर के नजदीक आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे और घर में घुस गए, जबकि एक व्यक्ति बाहर निगरानी करता रहा। महज 16 मिनट में चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

चोरी गए गहनों में अंकुर की पत्नी और नोएडा में रहने वाली बहन के कीमती जेवर शामिल थे। अंकुर की इसी साल जनवरी में शादी हुई थी, इसलिए सभी गहने घर में ही रखे गए थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *