Breaking News
September 7, 2026 1:29 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

कानपुर आजादी के 78 साल बाद इस गांव में मिली पहली सरकारी नौकरी

शालिनी ने आजादी के बाद पहली नौकरी पाकर गांव का नाम किया रोशन

जहां एक तरफ यूपी के एक गांव में अनगिनत आईएएस आईपीएस अधिकारी बने हैं वहीं कानपुर के चिरान गांव में पहली नौकरी है।

विपिन सागर 

कानपुर । बिठूर विधानसभा में स्थित चिरांन गांव की शालिनी ने आजादी के अमृत महोत्सव के बाद 78 साल में सरकारी नौकरी पाकर गांव का नाम रोशन कर दिया। शालिनी, 2003 में जन्मी हैं, गांव में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। शालिनी की उम्र 20 वर्ष है, अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर यूपी पुलिस परीक्षा में कानपुर में 17वीं रैंक लाकर गांव का नाम रोशन कर दिया शालिनी ने बताया 10वी परीक्षा 2018 72% अंकों के साथ और इंटरमीडिएट 73% के साथ पास किया। वहीं अपनी स्नातक की पढ़ाई में भी 70% अंक पाकर उत्तीर्ण किया है। जिसके बाद शालिनी ने सरकारी नौकरी के करने की ठानी थी। ऐसे में जहां आजादी के 78 वर्ष बाद भी गांव में एक भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं लगा हो। ऐसी जगह सरकारी नौकरी की सोचना ही बड़ी बात है,मेहनत और लगन के साथ शालिनी ने हाल ही में पुलिस परीक्षा परिणाम में 236 नंबर लाकर अपना परचम लहरा दिया। इसके बाद चिरान गांव बिठूर की पहली बेटी आजादी के बाद सरकारी नौकरी में चयनित हो गई। शालिनी ने बताया पढ़ने का जरिया बहुत ज्यादा नहीं था, मोबाइल का सहारा लेकर पढ़ाई की और गांव का नाम रोशन कर दिया। शालिनी के पिता कपड़े सिलाई का कार्य करते हैं जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके अपने चार बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया, शालिनी सबसे बड़ी बेटी है, छोटी बेटी और दो बेटे भी पढ़ाई कर रहे हैं। शालिनी के हौसले के बाद भाई और बहन भी सरकारी नौकरी करने की चाह में हैं।

शालिनी की मां के छलके आंसू

शालिनी की मां शिव देवी की बेटी का चयन पुलिस में होने के बाद खुशी से आंखें झलक गई और बेटी को गले से लगा लिया मां शिव देवी ने बताया की बेटी की पढ़ाई के दौरान तमाम लोगों ने तंच्च कसे, कहा कि ज्यादा पढ़ा कर क्या करोगी, जल्दी से बेटी की शादी कर उसकी विदाई कर दो, लेकिन मां शिव देवी ने हार नहीं मानी और पति राम कुमार के सहयोग से बेटी को पढ़ाती गई। जिसके बाद बेटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने के बाद मां का मान बड़ा दिया।

मोबाइल से की पढ़ाई ओबीसी के होने के बाद भी जनरल रैंक में पाई नौकरी

पढ़ाई का जरिया केवल मोबाइल था। शालिनी ने वह कर दिखाया जिससे लोग सोचते हैं, बच्चे बिगड़ रहे हैं। दिन-रात की मेहनत से मोबाइल से पढ़ाई कर यूपी पुलिस परीक्षा में 236 नंबर लाकर कानपुर में 17 सी रैंक हासिल करने वाली शालिनी ने जनरल कैटेगरी में स्थान प्राप्त किया है।

क्या बोले ग्रामीण
ग्रामीण शिवम कुशवाहा ने कहा आजादी के बाद हमारे गांव में कोई महिला पुरुष में सरकारी नौकरी नहीं लगा। ये पहली बार हुआ है जब शालिनी ने सरकारी नौकरी पाकर हमारे गांव का मान बढ़ाया है।

 

गर्व की बात है विधायक अभिजीत सिंह सांगा

बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा यह मेरे और मेरी सरकार के लिए गर्व की बात है। कि आजादी के बाद किसी गांव में पहली सरकारी नौकरी है, और वह भी एक बेटी दे द्वारा यह कर दिखाया। विधायक ने कहा भाजपा सरकार में सब कुछ मुमकिन है। साथ में यह भी कहा कि गांव जाकर बेटी और उसके परिवार को सम्मानित करेंगे।

पूर्वांचल का यह गांव है अधिकारियों का

जौनपुर के माधव पट्टी गांव में 75 परिवार रहते हैं। जिसमें लगभग 40 से अधिक आईएएस आईपीएस पीसीएस और अन्य अधिकारी हैं। और कानपुर के चिरान गांव में आजादी के 78 सालों बाद शालिनी ने पहली सरकारी नौकरी पाकर गांव का नाम रोशन कर दिया।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *