Breaking News
April 18, 2026 5:07 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और विपक्ष पर बोला हमला, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

राजेन्द्र तिवारी 

 उन्नाव । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष, खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया जिसमें शाह ने राहुल गांधी की आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब दिया था। साक्षी महाराज ने कहा कि, “राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार पिछले 70 वर्षों में देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं कर पाया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में जो किया है, उसे दुनिया देख रही है और सराह रही है।”

बता दे कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज ने ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि, “मोदी जी ने युद्धग्रस्त और संकटग्रस्त इलाकों से हजारों भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का काम किया है। मुस्लिम महिलाएं भी इस मदद के लिए मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं।”
इजराइल में हो रहे आतंकी हमलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत अब किसी भी साजिश या हमले को चुपचाप नहीं सहता। उन्होंने कहा कि, “हर राष्ट्रवादी ने इस ऑपरेशन का समर्थन किया है और भारत की मजबूती का परिचय दिया है।” योग दिवस के मौके पर मुस्लिम धर्मगुरु बन्द्रे आलम के योग को लेकर दिए गए विवादित बयान पर साक्षी महाराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “आज विश्व के कोने-कोने में योग किया गया। सिर्फ भारत ही नहीं, अरब देशों में भी योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति और योग की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।” साक्षी महाराज के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की तरफ से इन बयानों पर पलटवार की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं और भाजपा की ओर से उन्हें एक स्पष्ट वक्ता माना जाता है।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *