Breaking News
September 5, 2026 8:53 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

आज की शिक्षा सरल शिक्षा नहीं रही, बल्कि प्रतिस्पर्धा दौड़ तकनीकी शिक्षा का जोर है

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी 

सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप आफ कालेज में संगोष्ठी का आयोजन

कालेज में संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि

जालौन,कोंच। सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कॉलेज में शनिवार को ‘आधुनिक तकनीकी परिवेश में शिक्षा की चुनौतियों और समाधान’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी।
कॉलिज के डायरेक्टर आशुतोष हूंका की अध्यक्षता और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम ज्योति सिंह के आतिथ्य में संगोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती का पूजन कर की गयी, तदुपरांत कॉर्डिनेटर कन्हैया नीखर की अगुवाई में कॉलिज स्टाफ़ सदस्यों ने अतिथियों का बैज अलंकरण और पुष्पगुच्छ और स्वागत सम्मान किया। डॉ रामदेव ने कॉलिज की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संगोष्ठी में वक्ता के रूप में दिल्ली से पधारी प्रो. रश्मि गुप्ता एवं छतरपुर से आए प्रो.नीरज निरंजन ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अभिभावकों के बीच अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय और पहले के समय की शिक्षा में बहुत परिवर्तन आया है। आज की शिक्षा सरल शिक्षा नहीं रहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा की दौड़ में विभिन्न तकनीकी शिक्षा का जोर है। पालिकाध्यक्ष एवं एसडीएम ने कॉलिज में दी जा रही रोजगारपरक शिक्षा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। आशुतोष हूंका ने बोलते हुए कहा कि उनका और कॉलिज स्टाफ़ का हमेशा से प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को आधुनिक परिवेश के अनुरूप ही शिक्षा दी जाये, और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संचालन अमन सक्सेना ने किया। संगोष्ठी के उपरांत तहसील क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा इंटर कॉलिज के एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ सावित्री गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *