Breaking News
July 22, 2026 5:12 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

वर्दी मेरी शान, वर्दी मेरी पहचान

आलोक कुमार गौतम-

सहायक पुलिस आयुक्त,

वैशाली नगर, जयपुर

वर्दी मेरी शान बहुत है,
इसमें मेरी जान बहुत है।
जनता की सेवा कर जाऊं,
ऐसे ही अरमान बहुत है।
बदमाशों में डर हो मेरा,
कानूनों में बल हो मेरा,
कान खोल कर सुन लो सब ,
जेल में रहेगा बदमाशों का डेरा।
इस वर्दी की खातिर देखो,
हमने सब कुछ छोड़ रखा है,
मोह माया का सारा बन्धन,
हमने तो बस तोड़ रखा है।
अब तो यह संकल्प है मेरा,
जनता का दिल जीत मैं पाऊं,
मुसीबतों में बिना पुकारे,
मैं बस उन तक पहुंच ही जाऊं।
गुण्डे बदमाशों पर देखो,
महाकाल सा टूट पडूं मैं,
जब तक उनको मिटा ना दूं मैं,
तब तक उनसे सदा लडूं मैं।
एक-एक बदमाश को देखो
पाताल तलक भी ना छोड़ेंगे,
ऐसा तोडेंगे उनको हम,
अपराध के लायक ना छोडेंगे।
बस इतनी सी अभिलाषा है,
इस वर्दी का मान बढ़ाऊं,
स्वर्ण अक्षर में लिखा जाये जो,
ऐसा ही कुछ मैं कर जाऊं।
इस वर्दी ने मान दिया है,
और अदभूत सम्मान दिया है।
अनजानों में भी परिचित हूं,
ऐसा ही पहचान दिया है।
इसने हमको दिया है इतना,
हमको भी कुछ देना होगा,
तन-मन धन सब इसको अर्पित,
इतना तो अब कहना होगा।
पद प्रभाव से नहीं डरेंगें,
सच को बस अब सच कहेंगे।
गुजरे चाहे जिस भी पथ से,
निष्पक्ष सदा बस हम रहेगे ।
खाकी मेरी शान बहुत है,
इसमें मेरी जान बहुत है,
“आलोक” ईश्वर से अब क्या मांगू,
मुझ पर यह अहसान बहुत है।
मुझ पर यह अहसान बहुत है।
मुझ पर यह अहसान बहुत है।
मुझ पर यह अहसान बहुत है।

  • Related Posts

    पत्रकारिता के भीष्म पितामह की धरोहर वीरान, शासन-प्रशासन की बेरुख़ी से खंडहर में बदलती इमारत

    जहाँ से निकलता था क्रांति का इतिहास लिखने वाला प्रताप, पंकज दुबे स्वतंत्र हित कानपुर—गणेश शंकर विद्यार्थी, जिन्हें पत्रकारिता का भीष्म पितामह कहा जाता है, उनकी वही ऐतिहासिक इमारत आज…

    मानवता की मिसाल है सिपाही राजवीर सिंह यादव

    स्वतंत्र हित कानपुर । जब से पुलिस कमिश्नर ने अपराध को जड़ से उखाड़ फेंकने की मुहिम चलाई है डर कर अपराधी किस्म के लोग शहर में आम आदमी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *