Breaking News
September 2, 2026 1:37 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

झांसीः पेट्रोल पंप पर CNG सिलेंडर फटने से हड़कंप, कर्मचारी का पैर टूटा

गैस रिसाव से उछलता सिलेंडर बना खतरा, पाइप-कुर्सियां भी टूटीं

आलम खान

झांसी ।रविवार को एक पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो गया। शहर के इलाइट चौराहा स्थित आनंद पेट्रोल पंप पर CNG गैस का काम चल रहा था, तभी अचानक एक सिलेंडर का वॉल्व खुल गया और गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस के दबाव से सिलेंडर बेकाबू होकर हवा में उछलने लगा और इधर-उधर टकराने लगा।
हादसे में पंप कर्मचारी कालका प्रसाद कुशवाहा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से घूमते सिलेंडर ने उनके पैर में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। सिलेंडर की टक्कर से पेट्रोल पंप पर रखी कुर्सियां, टेबल और लोहे के पाइप तक टूट गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर CNG गैस लाइन का काम चल रहा था, जिसके लिए दिल्ली से आई एक टीम काम कर रही थी। इसी दौरान एक सिलेंडर का वॉल्व अचानक खुल गया और तेज दबाव से गैस लीक होने लगी। गैस का दबाव इतना ज्यादा था कि सिलेंडर हवा में उछलने लगा और चारों तरफ घूमते हुए लोगों व सामान से टकराने लगा।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप संचालक राजू आनंद ने बताया कि CNG पाइपलाइन के काम के दौरान वॉल्व खुलने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, किसी बड़ी जनहानि से पहले स्थिति को संभाल लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *