Breaking News
March 4, 2026 11:45 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत

मदद में जुटी रही सेवा का जुनून की टीम।

,अमित वर्मा

उचौलिया खीरी। लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बरखेड़ा और रतनपुर भट्टे के बीच पालिसर के पास हुआ।
मृतक की पहचान मठ गांव निवासी मनोज पुत्र शिवदयाल के रूप में हुई है। मृतक मनोज के 20 फरवरी को हुई थी महमूदपुर नरही में भांजी की शादी। वह अपनी भांजी की शादी से बचा हुआ समान लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज का सिर और टांग में गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्वयंसेवी संस्था ‘सेवा का जुनून’ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। उचौलिया पुलिस और ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए। गंभीर चोटों को देखते हुए मनोज को एंबुलेंस से शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतक किसानी और एक छोटी परचून की दुकान चलाकर अपनी पत्नी व अपने 5 छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। पांच बच्चो में एक बेटा करीब 8 वर्ष, व चार बेटियां जो लगभग क्रमशः 3, 4, 5 व 6 वर्ष के करीब होगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *