Breaking News
September 3, 2026 1:47 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

संतोष अवस्थी 

उन्नाव। पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर जो इस समय अपराधियों के लिए काल बने हैं उसी क्रम में कोतवाली सदर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नेहरूबाग में रेलवे पटरी के पास स्थित एक रेडीमेड बाउंड्री वॉल के अंदर चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बता दे कि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सफीपुर के उमरगांव निवासी मूलचंद और मांखी थाना क्षेत्र के मेंथी टिकुर निवासी देशराज बढ़ई शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यहां अवैध तमंचों का निर्माण कर उन्हें बेचते थे। छापेमारी में पुलिस ने एक अद्धी बंदूक, पांच तमंचे और नौ कारतूस बरामद किए हैं। इनमें चार तमंचे 315 बोर के और एक तमंचा 12 बोर का है। इसके अलावा हथियार बनाने के उपकरणों में लोहे का पंखा, भट्ठी, निहाई, शिकंजा, हैंड मशीनें, हथौड़ियां, आरी, प्लास, रेती, छेनियां और अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना कोतवाली सदर में दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *