Breaking News
April 18, 2026 3:48 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

*बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा बुधवार शाम को हुई थी लापता
*गुरुवार सुबह छात्रा का शव अमीटा लिंक रोड पर झाड़ियों में मिला था

आलम खान (विशेषसंवाददाता)

जालौनउरई।थाना एट क्षेत्र के अमीटा गांव लिंक रोड पर 30 जनवरी को बीए की छात्रा खुशी का शव मिलने से हड़कंप उसकी हत्या करने वाले को खोजने में एसपी डा दुर्गेश कुमार ने पूरे जनपद जालौन की पुलिस टीमें लगाई थी।
एक फरवरी थाना क्षेत्र के धुरहट टिकरिया नहर पुल पर छात्रा खुशी के हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जबाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जनपद के एट थाना क्षेत्र में 29 जनवरी की शाम बीए की परीक्षा देकर अपने बुआ फूफा के घर अमीटा गांव लौट रही छात्रा खुशी चौहान पुत्री भगतसिंह चौहान निवासी रूरा अड्डू 19 वर्ष आटा थाना क्षेत्र के नसीरपुर आटा से बीए की परीक्षा देकर अपने बुआ, फूफा ज्ञानेंद्र सिंह के घर लौटते समय अमीटा गांव लिंक रोड से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 30 जनवरी सुबह को छात्रा का शव गांव के रोड पर ही झाड़ियों में मिला था। छात्रा की हत्या जालौन पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। एसपी डा दुर्गेश कुमार ने सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें और एसओजी टीम को हत्यारे की खोज में लगाया था।इस जघन्य हत्याकांड के तीसरे दिन एक फरवरी शाम पुलिस टीमें हत्यारे की खोज में थी तभी एट थाना क्षेत्र के धुरहट टिकरिया नहर पुल पर बैठे छात्रा खुशी के हत्यारे मनीष पुत्र वीरेन्द्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छिरावली थाना कोटरा से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हत्यारे को ललकारा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपने बचाव में जबाबी फायरिंग शुरू की तो हत्यारे मनीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल को एंबुलेंस से ज़िला चिकित्सालय भेजा। आपरेशन लंगड़ा की सूचना मिलने पर एस डा दुर्गेश कुमार,अपर एसपी प्रदीप वर्मा, सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी भी पहुंच गए।

तीसरे दिन पुलिस को मिली सफलता
उरई।बीए की छात्रा खुशी चौहान के हत्यारे को खोजने में एसपी डा दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी ने अपने सूचनातंत्र से आखिर हत्यारे को आपरेशन लंगड़ा अभियान में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया
उरई। छात्रा खुशी के हत्यारे को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को जनपद जालौन के एसपी डा दुर्गेश कुमार ने 25 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा मुठभेड़ स्थल पर की है।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *