Breaking News
June 3, 2026 11:24 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा शादी और राजनीति में करियर बनवाने का झांसा देने का पीड़िता ने लगाया आरोप

अक्षत अग्रवाल
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। महिला का आरोप है कि सांसद शादी करने और राजनीति में करियर बनवाने का झांसा देकर चार वर्षों से दुष्कर्म कर रहे हैं। महिला ने पुलिस को कई साक्ष्य भी दिए हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस मुकदमा लिखकर साक्ष्य जुटा जा रही है। उधर, सांसद ने सभी फोन बंद कर लिए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर नगर कोतवाली में अभियोग संख्याः 16/2025 कायम किया गया। यह केस बीएनएस धारा 64 (आई०पी०सी० धारा 376), बी०एन०एस० 351 (3), बी०एन०एस० 127 (2) के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में अभी तक इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई व पीड़िता का मेडिकल और न्यायाधीश के समक्ष धारा 183 बी०एन०एस०एस० (सी०आर०पी०सी० धारा 164) के अन्तर्गत बयान दर्ज किया गया है।
इनसेट-
सांसद ने पीड़िता को राजनीति में चमकाने का दिलाया था भरोसा
पीड़िता का कहना है वर्ष 2018 में राकेश राठौर विधायक थे। इसी वर्ष उनकी मुलाकात राकेश राठौर से हुई थी। इसके बाद राकेश राठौर ने उन्हें संरक्षण देकर राजनीति में चमकाने का भरोसा दिलाया। कुछ दिन बाद उन्होंने महिला को एक जातीय संगठन का महिला अध्यक्ष बनाकर निकटता बढ़ाई। इसी बीच वर्ष 2020 में राकेश राठौर ने महिला को घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर राकेश राठौर ने पत्नी से तलाक लेकर पीड़िता से शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। सांसद बनने के बाद 24 अगस्त 2024 को राकेश राठौर ने पीड़िता को अपने घर बुलाया।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *