Breaking News
March 2, 2026 6:55 pm
News
उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

युवाओं ने  पतंगबाजी का लुत्फ उठाया, मकर संक्रांति पर रहा दान पुण्य का जोर

 

दांतारामगढ़ (सीकर)। मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को मनाया गया। परिंदों की मानिंद उड़ान भरती रंगी-बिरंगी पतंगों से आच्छादित आसमां, घरों की छतों पर गूंजते फिल्मी गीतों के बीच उत्साह से लबरेज करता वो काटा-वो मारा का शोर और घेवर-फीणी-पकौड़ों की महक से सराबोर घर-आंगन। दान पुण्य व पतंगबाजी के लुत्फ के पर्व मकर संक्रांति पर  पतंगबाजी का  माहौल रहा। सुबह कोहरा छाया रहा जिससे देर से पतंगबाजी शुरू हुआ। पतंगबाजी का सिलसिला शाम तक चला। हर घर की छतों पर पतंग उड़ाते युवाओं ने पर्व का जमकर लुत्फ उठाया। घरों में महिलाओं ने दान-पुण्य कर धर्म के प्रति आस्था जताई। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से गायों को गुड़ आदि खिलाया गया। परंपराओं का निर्वहन कर घोली रिश्तों में मिठास
संबंधों को प्रगाढ़ कर रिश्तों में गुड़ सी मिठास घोलते पर्व मकर संक्रांति पर घरों में महिलाओं ने लोक परंपराओं का निर्वहन किया। अल सुबह लोक गीतों से गूंजते घर-आंगन में महिलाओं ने सास-ससुर को नींद से जगाकर घेवर व नेग दिया और आशीर्वाद लिया। सूती सेज जगाना, कुएं की पाल उतारण, देवर को घेवर देना, ससुर को गुड़ भेली देना ,रूठी सास व ननंद को मनाने का रिवाज घरों में चला। सास-ससुर को नींद से जगाकर घेवर व नेग दिया और आशीर्वाद लिया। जेठ-देवर-नणद-नणदोई  आदि को घेवर देने सहित अन्य परंपराएं निभाई गई। मकर संक्रांति के अवसर पर गौ माता की सेवा के लिए लोगों ने दान पुण्य किया।
——————–

  • Related Posts

    उन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट

    बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार   पुलिस जांच के नाम पर सीसीटीवी तक सीमित स्वतंत्र हित /विपिन कुमार दीक्षित  उन्नाव। जनपद में अपराधियों के हौसले इस…

    यूपी में अब 6 मार्च तक जुड़ सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समय-सीमा

    संवाददाता/अंजनी बाजपेई  लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *