Breaking News
April 21, 2026 1:41 am
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

बीघापुर तकिया मेला: युवराज नामक सफेद घोड़े ने आकर्षित किया श्रद्धालुओं का ध्यान

स्वतंत्र हित /संवाददाता 

उन्नाव। जनपद की तहसील बीघापुर क्षेत्र में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक तकिया मेला सर्वधर्म समभाव और हिंदू-मुस्लिम एकता का सशक्त प्रतीक माना जाता है। सहस्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर और मोहब्बत शाह बाबा की दरगाह परिसर में लगने वाला यह मेला 400 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा को संजोए हुए है, जहां हर वर्ष दूर-दराज से श्रद्धालु और दर्शक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

इस वर्ष के तकिया मेले में एक अनोखा आकर्षण लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना रहा। मेले में पहुंचा बेहद सुंदर सफेद घोड़ा ‘युवराज’ सभी के आकर्षण का केंद्र बना। युवराज को देखते ही लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े, जिससे मेले में अलग ही रौनक देखने को मिली।

घोड़े के मालिक कमलेश सिंह यादव, निवासी मढ़ौली, थाना किशनपुर, खागा (जनपद फतेहपुर) ने बताया कि युवराज की उम्र लगभग दो वर्ष तीन माह है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इसकी कीमत ढाई लाख से तीन लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे युवराज बड़ा होगा, उसकी कद-काठी और सुंदरता और अधिक निखरकर सामने आएगी।

तकिया मेले में जहां धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और चादरपोशी के कार्यक्रमों से श्रद्धा का वातावरण बना रहा, वहीं युवराज जैसे अनोखे आकर्षणों ने मेले की शोभा को और बढ़ा दिया। आस्था, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देता यह मेला एक बार फिर सामाजिक समरसता की मिसाल बनकर सामने आया।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *