Breaking News
April 20, 2026 3:35 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

सरकारी अस्पताल में दलाल पकड़ा गया, प्राइवेट हॉस्पिटल भेजने का खेल बेनकाब

पंकज दुबे/स्वतंत्र हित 

कानपुर। सरकारी अस्पतालों के नाम पर मरीजों के साथ होने वाला खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। सोमवार को चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे नियमित निरीक्षण (राउंड) के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संजय काला ने अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जो मरीजों को झांसा देकर प्राइवेट अस्पताल और पैथालॉजी ले जाने का काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक अस्पताल में लंबे समय से दलाली कर रहा था। उसका काम था—सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहलाकर प्राइवेट अस्पतालों और निजी पैथालॉजी में भेजना, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। मरीजों की मजबूरी और अनभिज्ञता का फायदा उठाकर यह दलाल इलाज के नाम पर अपना नेटवर्क चला रहा था।

राउंड के दौरान प्रिंसिपल संजय काला को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। पूछताछ में जब दलाली की पुष्टि हुई, तो उन्होंने बिना देर किए आरोपी को स्वरूप नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऐसे दलालों के कारण सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की छवि खराब होती है और मरीज ठगे जाते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के हितों के साथ कब तक खिलवाड़ होता रहेगा। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *