Breaking News
June 3, 2026 11:28 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मौत के पहिए: कानपुर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं बेकाबू डंपर, प्रशासन बना मूकदर्शक

विशेष संवाददाता 

बेकाबू डंपर, बेखौफ माफिया और बेपरवाह प्रशासन!”

अवैध डंपरों का आतंक: कानून कुचला, जनता डरी

बिना नंबर प्लेट, बिना डर – डंपर बन गए हैं मौत की गाड़ी

आरटीओ-ट्रैफिक पुलिस की चुप्पी, हादसों की खुली छूट!

कानपुर में सड़कें टूटी नहीं, प्रशासन की संवेदनशीलता टूटी है

कानपुर – शहर की सड़कों पर दौड़ते भारी-भरकम डंपर अब विकास के नहीं, विनाश के प्रतीक बन गए हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाते ये डंपर जहां-तहां रफ्तार भरते हैं, ओवरलोड होकर चलते हैं और बिना नंबर प्लेट के खुलेआम घूमते हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इन्हें रोकने वाला कोई नहीं। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की चुप्पी अब संदेह नहीं, बल्कि सवाल बन चुकी है।

नियम केवल आम आदमी के लिए?

सड़क पर चलते दोपहिया या चारपहिया वाहन जरा सा नियम तोड़ें, तो चालान हाथ में थमा दिया जाता है। मगर इन डंपरों की ओर न कोई देखता है, न पूछता है। नौबस्ता चौराहे से लेकर पनकी और सचेंडी तक, डंपर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, लेकिन न सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रहे हैं, न प्रशासन की पकड़ में आ रहे हैं।

ओवरलोडिंग: सड़कें टूट रही हैं, जानें भी जा रही हैं

डंपरों में जरूरत से कहीं ज्यादा मौरंग, बालू या मिट्टी भर दी जाती है। इससे सड़कें टूटने लगी हैं, यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। पिछले महीनों में कई लोग इन डंपरों की चपेट में आ चुके हैं, कुछ की जान भी गई है।

आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

जब इन डंपरों की गतिविधियां आम जनता तक को दिख रही हैं, तो आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को क्यों नहीं दिखतीं? क्या यह लापरवाही है या मिलीभगत? क्या ट्रैफिक नियम सिर्फ आम जनता पर लागू होते हैं? यह सवाल अब कानपुर की जनता को कचोट रहा है।

पर्दे के पीछे कौन है?

शहर में चर्चा है कि इन अवैध डंपरों के पीछे किसी बड़ी साठगांठ का खेल चल रहा है। बिना राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण के यह धंधा लंबे समय तक नहीं चल सकता। कौन लोग हैं जो खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और फिर भी अछूते हैं?

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *