Breaking News
July 18, 2026 3:52 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

राम मंदिर ध्वजारोहण को पीएम मोदी ने बताया ‘युगांतकारी क्षण’, बोले– सदियों के घाव भर रहे हैं

अंजनी बाजपेई/स्वतंत्र हित 

लखनऊ। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की स्थापना के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षण को “युगांतकारी” बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के संकल्प की सिद्धि के साथ आज सदियों के घाव भर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान का पुनर्जागरण है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत “सियावर रामचंद्र की जय” के जयघोष से की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर ध्वजा की प्रतिष्ठा उस पाँच शताब्दियों पुराने तप, त्याग और संघर्ष की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि कभी बुझी नहीं। प्रधानमंत्री के अनुसार पूरा विश्व आज राममय हो उठा है और यह क्षण भारत के सांस्कृतिक आत्मविश्वास को नई दिशा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि कोविदार वृक्ष और स्थापित धर्मध्वज भारत की अस्मिता, मर्यादा और संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर आने वाले दस वर्षों के लिए संकल्प दोहराते हुए कहा कि देश को पूरी तरह “मैकाले की मानसिकता” से मुक्त करना होगा, क्योंकि राजनीतिक स्वतंत्रता के बाद भी मानसिक दासता के अवशेष आज भी मौजूद हैं।

इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी भावनात्मक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आज मूर्त रूप ले चुकी है, और राम मंदिर का संघर्ष 500 वर्षों की उस यात्रा का परिणाम है, जिसे संतों, महंतों और समाज ने मिलकर आगे बढ़ाया। भागवत ने मंदिर के भव्य स्वरूप की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्वरूप हमारी सनातन परंपरा की शक्ति और समृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि सनातन की ध्वजा को और ऊँचाइयों तक ले जाया जाए।

ध्वजारोहण समारोह ने 9 नवंबर 2019, 5 अगस्त 2020 और 22 जनवरी 2024 की तरह 25 नवंबर 2025 को भी इतिहास में अमर कर दिया। राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की प्रतिष्ठा लाखों संतों, साधुओं और भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय और भक्ति से भरा क्षण बनकर दर्ज हो गई।

अयोध्या में आयोजित यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक नई ऊर्जा और चेतना का संचार करता है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *