Breaking News
October 18, 2026 11:36 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

शिक्षा में योदगान: अदाणी फाउंडेशन ने 6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की 4 लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति

अदाणी फाउंडेशन का शिक्षा पर केंद्रित ‘एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह’ सम्पन्न

– 6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की गई 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति
– सबसे अधिक छात्रवृत्ति सुराबर्डी के 8 छात्रों को 1,60,000 रुपए

नागपुर, ।: अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के रूप में, शिक्षा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सुराबर्डी ग्राम पंचायत के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में ‘एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस प्रेरक आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिली। आयोजन में कुल 6 गाँवों- आलेसुर, साहुली, गोंडखैरी, कलंबी, सुराबर्डी और वडधामना से 22 मेधावी छात्रों (13 बालिकाओं एवं 9 बालकों) को कुल 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में पालक तथा छात्रों समेत लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।

इनमें साहुली और आलेसुर के 2 छात्रों को 40,000 रुपए, गोंडखैरी के 3 छात्रों को 71,851 रुपए, कलंबी के 4 छात्रों को 78,498 रुपए, सुराबर्डी के 8 छात्रों को 1,60,000 रुपए तथा वडधामना के 5 छात्रों को 92,550 रुपए की राशि प्रदान की गई। ये छात्रवृत्तियाँ खास तौर पर ऐसी शिक्षा के लिए दी गई हैं, जो छात्रों को नौकरी पाने में मदद करे, ताकि गाँव के बच्चे खुद पर भरोसा कर सकें और खुद के साथ ही गाँव के विकास में योगदान दे सकें।

समारोह में श्री संपत खलाटे (एसडीएम, सावनेर), श्रीमती कविता अंबटकर (सरपंच, सुराबर्डी), श्री विनोद भोयर (सरपंच, कलंबी), श्रीमती मालाबाई निकोसे (सरपंच, आलेसुर और साहुली), श्री मारोती खलतकर (ग्राम पंचायत सदस्य, आलेसुर और साहुली), श्री मनीष रावत (सचिव, सुराबर्डी), श्री अमोल अंबटकर, श्री प्रवीणकुमार शिंदे, श्री पद्माकर (प्रेरणा एनजीओ), श्री हिमांशु तथा श्री अभिषेक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में श्री संपत कुमार (जीएम, अदाणी पॉवर) ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और मेहनत तथा लगन से पढ़ाई करके अपना और अपने गाँव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, कुछ छात्रों ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा देने वाले लापता

    नोनहा में अव्यवस्था, ठंड में भटकते रहे बच्चे..समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षा विभाग से जांच की मांग संवाददाता/रजत शर्मा  कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नोनहा (नर्सिंग क्षेत्र)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *