Breaking News
September 1, 2026 10:52 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

नो हेलमेट नो फ्यूल का फायदा उठा रहे परचून दुकानदार

खोखे पर बेचने के लिए टंगी पेट्रोल की बोतल
अमित वर्मा (ब्यूरो)/ नागेन्द्र प्रताप शुक्ल
बिजुआ खीरी।  26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जिसका फायदा इन दिनों किराना पान ,परचून दुकानदार खूब उठा रहे हैं। दुकानों पर खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा है। पेट्रोल से भरी बोतल दुकान के बाहर लटका कर और दुकानों के अंदर ड्रम में पेट्रोल रखकर बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन पेट्रोल के खुलेआम बिक्री पर ध्यान नहीं दे रहा है।
सड़क मार्ग के अलावा भीड़ वाले इलाके में परचून की दुकानों पर पेट्रोल खुले आम बेचा जा रहा है। क्षेत्र में सैकड़ों खोखे और ऐसी दुकानें हैं जहां पेट्रोल की बिक्री हो रही है। आपूर्ति विभाग और प्रशासन इस खुलेआम पेट्रोल बिक्री पर रोक लगाने में रुचि नहीं दिखा रहा है। अक्सर देखा गया है कि जब कोई बड़ा हादसा होता है तभी कार्रवाई देखने को मिलती है। इसके बाद प्रशासन अवैध कारोबार की तरफ देखता भी नहीं है।
पेट्रोल विक्रेता हेलमेट पहनकर पेट्रोल पंप से ड्रम में भरकर पेट्रोल लाते हैं और दुकानों पर 15 से 20 रुपए ऊपर बढ़ाकर पेट्रोल बेच रहे हैं। कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी के पास हेलमेट उपलब्ध नहीं है इसी का फायदा उठाकर परचून दुकानदार पेट्रोल का धंधा करने में लग गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पारदर्शी बोतलों में पेट्रोल भरकर रख लेते हैं। जिससे ग्राहक दूर से देखकर पेट्रोल लेने पहुंच जाता है। क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगभग सभी मार्गों पर हैं। जहां बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं मिल रहा है। दुकानों पर टंगी पेट्रोल की बोतलें जरा सी लापरवाही में आग का गोला बन सकती हैं। लेकिन इसके बावजूद इस अवैध कारोबार की तरफ अंकुश लगाना प्रशासन ने कभी नहीं सोचा। दुकानों पर पेट्रोल की बिक्री किसी दिन क्षेत्र में बड़े हादसे को भी जन्म दे सकती है ग्रामीण क्षेत्र में बीड़ी सिगरेट का चलन अधिक होता है ऐसे में हादसे की संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार 
जल्द ही डीएसओ को एक पत्र लिखकर इसकी जांच कराई जाएगी। जो नियम के विपरीत पेट्रोल की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।
विनोद कुमार गुप्ता उपजिलाधिकारी गोला।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *