Breaking News
March 16, 2026 1:55 pm
News
जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,

जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

स्वतंत्र हित 

विपिन दीक्षित 

उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत के पड़ाव अड्डा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान पुरवा क्षेत्राधिकारी तेज सिंह तथा नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार हिलौली रोड पर रेलवे स्टेशन से लेकर केएमपी इंटर कॉलेज तक अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण बताया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फल विक्रेताओं ने अपनी ठेलियां और फलों की टोकरियां सड़क तक लगा रखी हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने पंखे, कुर्सियां और अन्य सामान रखकर पटरियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा बैटरी रिक्शा चालक भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तेज सिंह और नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सड़क किनारे किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को हटाकर पटरियों को खाली कराया जाएगा, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

  • Related Posts

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया

    प्लेटफॉर्म 2-3 को जोड़ने वाली लिफ्ट हुई बंद, क्षमता से अधिक यात्रियों के चढ़ने से हुआ हादसा;  स्वतंत्र हित पंकज दुबे  कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन शनिवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म…

    घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओ

    स्वतंत्र हित ब्यूरो कानपुर कानपुर नगर।जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *