Breaking News
March 8, 2026 2:32 am
News
नवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदा

नवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली

 स्वतंत्र हित/संवाददाता/ रजत शर्मा

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। नवाबगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम और नवाबगंज थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हाल ही में क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इलाके में मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर क्षेत्र में हुई अन्य लूट और आपराधिक घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव एवं एसीपी अमित चौरसिया के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन में नवाबगंज थाना प्रभारी केशव तिवारी, सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम प्रभारी लोकेंद्र कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *