Breaking News
March 4, 2026 4:40 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव

आशुतोष बाजपेई

इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से रंगों का पर्व होली सादगी और शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण करोड़ों भारतीय प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित हैं और अनेक परिवार अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसे समय में उत्सव मनाते हुए संवेदनशीलता और संयम जरूरी है।
मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात चिंताजनक हैं। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक खाड़ी देशों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। युद्ध जैसी स्थिति में वहां रह रहे भारतीयों और उनके परिवारों की चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है, इसलिए इसे मर्यादा और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के कारण सपा प्रमुख मंगलवार को निर्धारित समय पर मंच पर नहीं पहुंचे, हालांकि उन्होंने पार्टी कार्यालय के भीतर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव के नेतृत्व में आए रंगमंचीय कलाकारों ने उनके समक्ष फाग और पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पार्टी कार्यालय का वातावरण उत्सवी बना रहा।
सैफई की होली पिछले करीब तीन दशकों से अपनी अलग पहचान रखती है। एक समय कपड़ा फाड़ होली को लेकर यह आयोजन चर्चा में रहता था, लेकिन विवाद बढ़ने पर इसके स्वरूप में बदलाव किया गया। अखिलेश यादव ने परंपरा को बदलते हुए फूलों की होली की शुरुआत कराई। इसके बाद से सैफई में सौहार्दपूर्ण वातावरण में फूलों से होली खेलने की परंपरा स्थापित हो गई। आज सैफई की फूलों की होली प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चित है।
फूलों की होली में मुलायम परिवार के राजनीतिक और गैर राजनीतिक सदस्य एक साथ शामिल होते हैं। मंच पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ फूलों की वर्षा के बीच होली खेलते हैं। साथ ही फाग गायन की परंपरा भी बड़े पैमाने पर निभाई जाती है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फाग गायक ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की संगत पर पारंपरिक फाग प्रस्तुत करते हैं।
होली पर्व को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में विशाल मंच तैयार किया गया है। मंच के पीछे होली की शुभकामनाओं वाले पोस्टर लगाए गए हैं। परिसर को सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सैफई पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पहुंचे सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए हैवरा के प्रसिद्ध पंपोले के समोसे और कॉफी की व्यवस्था की गई। पार्टी कार्यालय पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, सांसद देवेश शाक्य, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक प्रदीप यादव, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, चंदगीराम यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संघ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सपा प्रमुख सोमवार देर रात लखनऊ से सैफई पहुंचे थे। बुधवार सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय परिसर में बने मंच पर पारंपरिक फूलों की होली खेली जाएगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

    15 अप्रैल 2026 तक जवाब तलब  पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवज़े की मांग दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश आवारा कुत्तों के हमले पर प्रशासन से जवाब तलब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *