Breaking News
February 26, 2026 4:07 am
News
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजितयूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

प्रशांत कुमार 

इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने की।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष,डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान,लखनऊ के निदेशक डॉ.सीएम सिंह तथा इटावा सदर की विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों के मंचासीन होने के साथ हुआ।अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया,इसके उपरांत राष्ट्रगीत, दीप प्रज्वलन,सरस्वती वंदना एवं जलार्पण समारोह सम्पन्न हुआ।
अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत उल्लेख किया।उन्होंने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राध्यापकों, चिकित्सकों एवं कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ.सी. एम.सिंह को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने स्थापना दिवस व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए चिकित्सा शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, नवाचारों एवं भावी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार की नीतियों और प्रयासों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने विश्वविद्यालय द्वारा चिकित्सा शिक्षा,ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं एवं ट्रॉमा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।उन्होंने यूपीयूएमएस के समग्र विकास हेतु प्रदेश सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में एमबीबीएस,पीजी एवं अन्य संचालित पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की घोषणा की।
उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के निकट 250 शैय्या वाले अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह केंद्र पूर्ण रूप से यूपीयूएमएस सैफई के अधीन संचालित होगा,जिससे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आपात चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने ट्रॉमा सेंटर जाकर भी मरीज का हाल जाना और वहां जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया।साथ ही बैंक ऑफ इंडिया एवं यूपीयूएमएस सैफई के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान सम्पन्न हुआ।विश्वविद्यालय की स्मारिका एवं न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
*कार्यक्रम में* विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, संकाय सदस्य,चिकित्सक,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट

    बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार   पुलिस जांच के नाम पर सीसीटीवी तक सीमित स्वतंत्र हित /विपिन कुमार दीक्षित  उन्नाव। जनपद में अपराधियों के हौसले इस…

    फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

    गरीबों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 2.29 करोड़ की अवैध आईटीसी लेने का खुलासा गोपाल द्विवेदी औरैया। पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी करने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *