Breaking News
February 26, 2026 4:04 am
News
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचाबोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजितयूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

उन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट

बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार 

 पुलिस जांच के नाम पर सीसीटीवी तक सीमित

स्वतंत्र हित /विपिन कुमार दीक्षित 

उन्नाव।

जनपद में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब परिवार के साथ सड़क पर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक दंपत्ति से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भूपतिपुर निवासी महेश अपनी पत्नी रेनू और दो छोटे बच्चों के साथ बाइक से मौरावां क्षेत्र के गांव लच्छीखेड़ा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शाम लगभग छह बजे पुरवा मौरावां मार्ग पर बनिगांव ग्राम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने पलक झपकते ही महिला के हाथ से बैग छीन लिया और बेखौफ मौरावां की दिशा में फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में आ गया। बच्चों की आंखों के सामने हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ तो जुटी, लेकिन बदमाश तब तक काफी दूर निकल चुका था।

पीड़ित महेश ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह और कोतवाल अमरनाथ यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और औपचारिक पूछताछ कर लौट गए।

पुलिस ने घटना स्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी।

सवाल यह है कि जब शाम के वक्त मुख्य मार्गों पर अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था आखिर कहां है? पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है, जबकि बदमाश खुलेआम सड़कों पर कानून को चुनौती दे रहे हैं।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    प्रशांत कुमार  इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई द्वारा 25 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय सभागार में “स्थापना दिवस 2026” का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश…

    फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

    गरीबों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 2.29 करोड़ की अवैध आईटीसी लेने का खुलासा गोपाल द्विवेदी औरैया। पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी करने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *