Breaking News
February 20, 2026 7:36 am
News
बोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजितयूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।राहुल गांधी का लोकसभा में ‘जुजित्सु’ प्रहार:सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सेंगर को झटका, कस्टोडियल डेथ मामले में नहीं मिली जमानतमहाराणा प्रताप कॉलेज प्रशासन ने छात्र–छात्राओं की मांगों को लेटर पैड पर दिया लिखित आश्वासनशराब के नशे में पति ने पत्नी की सरिया से हत्या कीमहाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन तेज, मांगें पूरी न होने पर गेट पर नारेबाजीयूपी में अब 6 मार्च तक जुड़ सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की समय-सीमा

बोर्ड परीक्षा केंद्र पर ‘पार्किंग वसूली’ का आरोप, पहले दिन ही फेल हुई व्यवस्था।

बाइक से 20, साइकिल से 5 रुपये लेने का दावा; समय पालन पर भी उठे सवाल

स्वतंत्र हित / असलम खान
सरोजनीनगर (बंथरा)।प्रदेश भर में 18 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के बीच सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा स्थित लाला राम स्वरूप शिक्षा संस्थान पहले ही दिन विवादों में घिर गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर अभिभावकों और गेटमैन के बीच तीखी नोकझोंक ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।दूर-दराज से बच्चों को परीक्षा दिलाने पहुंचे अभिभावकों ने आरोप लगाया कि केंद्र के बाहर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि बाइक खड़ी करने पर 20 रुपये और साइकिल पर 5 रुपये लिए गए। कई अभिभावकों ने इसे परीक्षा के नाम पर “उगाही” बताते हुए नाराजगी जताई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब अभिभावकों ने शुल्क का आधार पूछा तो कहासुनी बढ़ गई। परीक्षा जैसे संवेदनशील माहौल में इस तरह की स्थिति से अफरातफरी का माहौल बन गया।इधर, बोर्ड द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचाया जाए। हाईस्कूल परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश अनिवार्य था। इसके बावजूद केंद्र पर समय पालन को लेकर लापरवाही सामने आई। आरोप है कि संस्थान के अपने कुछ परीक्षार्थी भी निर्धारित समय के बाद पहुंचते दिखे।पहले ही दिन परीक्षा केंद्र पर सामने आई इन अव्यवस्थाओं ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पार्किंग शुल्क वसूली के आरोप सही हैं तो यह गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी जांच कर कार्रवाई करते हैं या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    ग्रामीणों के लिए साबित हुआ संजीवनी स्वतंत्र हित/अमन दीक्षित उन्नाव!नवाबगंज क्षेत्र के मोहान रामलीला मैदान में उस समय जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब सरस्वती मेडिकल कॉलेज की ओर से एक विशाल…

    यूपी सरकार पूरी तरह फेल – अखिलेश यादव 

    बोले जनता बदलाव को तैयार स्वतंत्र हित/अमन दीक्षित उन्नाव।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव में मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *