Breaking News
March 22, 2026 1:34 am
News
नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा देने वाले लापता

नोनहा में अव्यवस्था, ठंड में भटकते रहे बच्चे..समय पर नहीं पहुंचे शिक्षक, शिक्षा विभाग से जांच की मांग

संवाददाता/रजत शर्मा 

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नोनहा (नर्सिंग क्षेत्र) में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 29 जनवरी 2026 को विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते मासूम बच्चे कड़ाके की ठंड में स्कूल परिसर में इधर-उधर भटकते नजर आए।नियमों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का संचालन सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच शुरू हो जाना चाहिए, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 10:09 बजे तक भी विद्यालय में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। इस दौरान बच्चों के लिए न तो पढ़ाई की कोई व्यवस्था थी और न ही उनकी देखरेख करने वाला कोई जिम्मेदार व्यक्ति।ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि यदि उस दिन विद्यालय में अवकाश घोषित था, तो इसकी जानकारी पहले से बच्चों और अभिभावकों को क्यों नहीं दी गई। वहीं यदि छुट्टी नहीं थी, तो इतनी ठंड में बच्चों को विद्यालय बुलाने के बावजूद शिक्षकों की अनुपस्थिति क्यों रही।इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि इस पूरे प्रकरण में प्रशासन और विभागीय अधिकारी क्या कदम उठाते हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कार्रवाई होती है।

  • Related Posts

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

    स्वतंत्र हित  विपिन दीक्षित  उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत के पड़ाव अड्डा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *