स्वतंत्र हित/विपिन कुमार
उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र में जेसीबी और डंपरों से खुलेआम मिट्टी खनन किया जा रहा है। लोधई से अल्दौ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से डामरीकृत सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन में लगे कई डंपर बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। खनन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया गया, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।


