Breaking News
March 4, 2026 1:00 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

परियर में ज्वेलरी की दुकान में बड़ी चोरी, ढाई किलो चांदी और 10 ग्राम सोना ले उड़े चोर

स्वतंत्र हित/संवाददाता

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर कस्बे में चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज रोड पर स्थित आर्यन ज्वेलर्स की दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोर लगभग ढाई किलो चांदी और करीब 10 ग्राम सोना चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई, जब आसपास के लोगों ने दुकान का शटर खुला देखा। लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकान मालिक सुंदर स्वर्णकार पुत्र पुष्पराज स्वर्णकार निवासी थाना बिठूर जिला कानपुर नगर ने कोतवाली सफीपुर पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरों ने वारदात को पूरी तरह सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने पहले आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और जल रही लाइटों के बल्ब निकाल दिए। इसके बाद दुकान के शटर का ताला काटकर करीब एक फिट ऊपर उठाया और भीतर प्रवेश कर गए। चोर चांदी की बिछिया, पायल, खड़ुआ सहित अन्य आभूषण और लगभग 10 ग्राम सोने के आभूषण समेट कर फरार हो गए।

इस संबंध में थाना प्रभारी सफीपुर सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *