Breaking News
March 4, 2026 10:31 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

पुलिस मुठभेड़ में सदोष मानव वध का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान सदोष मानव वध के नामजद आरोपी रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला नुरुद्दीन नगर का है, जहाँ 11 दिसंबर को तुफैल अहमद (22) और उसके पड़ोसी मोहम्मद अली उर्फ रहमत अली (23) के बीच अलाव तापने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान रहमत अली ने तुफैल अहमद के सिर पर डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान तुफैल की मौत हो गई। इस घटना के बाद थाना कोतवाली सदर में रहमत अली के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। गुरुवार को तड़के लगभग 1:35 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रघुनाथखेड़ा के पास एक बाग में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया।

मौके से पुलिस को 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *