Breaking News
March 6, 2026 2:15 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

कमला पसंद व राजश्री ग्रुप की बहू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट मिलने से सनसनी

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

नई दिल्ली कमला पसंद और राजश्री पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद होने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पति की दो शादियों को लेकर चल रही थी कलह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दोनों का 14 वर्षीय बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों के संबंधों में तनाव था। इसके पीछे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि हरप्रीत ने दूसरी शादी कर रखी थी, और उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारत की फिल्मों की अभिनेत्री है। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

सुसाइड नोट में नहीं लगाया किसी पर आरोप

पुलिस को दीप्ति के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उन्होंने लिखा है—

“अगर किसी रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है, तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है?”

सुसाइड नोट में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं है और न ही किसी पर आरोप लगाया गया है।

परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप

हालांकि, दीप्ति के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दीप्ति कई वर्षों से तनाव में थी और उसे उसके ससुराल वालों ने सहयोग नहीं दिया।

 

पुलिस जांच में जुटी

वसंत विहार थाना पुलिस ने मामले में मृतिका के फोन, सुसाइड नोट और घर के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है।

घटना ने राजधानी में हलचल मचा दी है, क्योंकि मामला देश की प्रतिष्ठित पान मसाला कंपनी से जुड़े परिवार का है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आवश्यकता होने पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *