Breaking News
March 6, 2026 2:16 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

योगी सरकार ने 270 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों को दी बड़ी राहत, अब मिलेगी पुरानी पेंशन का लाभ

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद विभाग के 270 चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से बाहर निकालकर पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से लंबे समय से पेंशन व्यवस्था को लेकर संघर्ष कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।

वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी हुए शासनादेशों में निर्धारित प्रावधानों के आधार पर इन अधिकारियों को ओपीएस में शामिल किए जाने की सहमति दी गई है। प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने इस संबंध में निदेशक आयुर्वेद सेवाएं को आधिकारिक पत्र भेजते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

सरकारी आदेश के अनुसार, इन 270 अधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2009 में हुई थी, लेकिन इनका विज्ञापन 2003 में जारी किया गया था। इसी आधार पर इन्हें उत्तर प्रदेश रिटायरमेंट बेनीफिट रूल्स-1961 के अधीन ओपीएस का चयन करने की अनुमति प्रदान की गई है।

सरकार के इस निर्णय को आयुर्वेद विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुरानी पेंशन की बहाली से कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विभागीय संगठनों ने इसे एक महत्वपूर्ण और न्यायसंगत कदम बताया है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *