Breaking News
March 4, 2026 3:56 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

कस्ता में बड़े भाई ने शराब के नशे में की छोटे भाई की निर्मम हत्या, दीपावली पर घर में मातम का माहौल

अजय शुक्ला 
लखीमपुर खीरी, कस्ता।मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता कस्बे में दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब सोमवार की देर रात कस्ता कस्बे में शराब के नशे में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मृतक सतीश उर्फ चौड़ा यह सबसे छोटा था कुल तीन भाई थे जिसमें बड़ा सूरज दिल्ली गाजियाबाद में नौकरी कर रहा था सूरज के साथ चौड़ा भी दिल्ली गाजियाबाद में था दूसरे नंबर का जो बंटी था वह घर पर रहता था मृतक युवक दिल्ली गाजियाबाद में मजदूरी करता था। वह रविवार सुबह ही दीपावली मनाने अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद से ही दोनों भाइयों के बीच किसी विवाद को लेकर कहासुनी चल रही थी। सोमवार रात करीब 10 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने शराब के नशे में आपा खो दिया और छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर गहरा वार लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि “दोनों भाइयों के बीच कुछ समय से पारिवारिक कलह चल रही थी, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।”

सूचना पर एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर, कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आरोपी अभी फरार है lआरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा

इस दर्दनाक वारदात से दीपावली की खुशियों के बीच पूरे कस्बे में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहार पर घर लौटे बेटे की लाश देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *