Breaking News
March 4, 2026 10:33 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

पूर्व विधायक से अभद्रता के विरोध में सांसद समेत सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

अक्षत अग्रवाल 
सीतापुर। नैमिष थाना प्रभारी पंकज तिवारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में सपाइयों ने कपड़े उतारकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, एमएलएसी जासमीर अंसारी सहित अन्य कई वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे।
सपा सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने पहले ही पुलिस अधीक्षक और डीजीपी से मुलाकात कर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। कार्रवाई न होने से नाराज सपाइयों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी अगर जनप्रतिनिधियों से अभद्रता करेंगे तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस को आगे करके विपक्ष के नेताओं को अपमानित कराने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सपा समय समय पर आंदोलन जारी रखेगी।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *