मो0 सलमान
बलरामपुर । जिले के ग्राम पंचायत रछौढ़ा के देवरिया गांव से एक नई सफलता की कहानी सामने आई है। किसान राम सलोने तिवारी के पुत्र धीरेंद्र तिवारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास कर ली है।धीरेंद्र की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी भौगोलिक सीमा में नहीं बंधी होती। उनकी सफलता ने गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।ग्राम पंचायत रछौढ़ा के प्रधान ने धीरेंद्र की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र ने न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।धीरेंद्र की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से स्पष्ट है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


