Breaking News
March 4, 2026 1:02 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

बम धमकी से दहशत में कानपुर: एक दर्जन से अधिक स्कूलों को मिला संदिग्ध मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

विशेष संवाददाता

कानपुर। शिक्षा के मंदिरों को दहशत का निशाना बनाने की नापाक साजिश ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार सुबह कानपुर के नामी-गिरामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदिग्ध ईमेल मिलने से अभिभावकों और छात्रों में हड़कंप मच गया। गुलमोहर, जयपुरिया, एमिटी समेत करीब एक दर्जन प्रतिष्ठित स्कूलों को यह धमकी भरा मेल भेजा गया है, जिससे पूरे जिले में दहशत का माहौल बन गया।

सुबह के समय जब स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी थी, तभी कई स्कूलों के प्रबंधकों को एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ। मेल में स्पष्ट तौर पर लिखा गया था कि स्कूल को बम से उड़ाया जाएगा। मेल प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया।

🔶 नामी स्कूल निशाने पर

गुलमोहर पब्लिक स्कूल, एसपीएस जयपुरिया, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य प्रमुख स्कूलों को यह मेल प्राप्त हुआ है। जिन स्कूलों को मेल मिला, वहां आनन-फानन में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्कूल कैंपस में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

🔶 सुरक्षा एजेंसियां हरकत में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसरों को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

🔶 मेल की जांच जारी

पुलिस ने धमकी भरे मेल की लोकेशन ट्रेस करने और मेल भेजने वाले के IP एड्रेस की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह शरारत किसी साइबर अपराधी की है या किसी आतंकी संगठन की साजिश।

🔶 डर और दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से बच्चों और उनके अभिभावकों में भय व्याप्त हो गया है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से अपने बच्चों को छुट्टी देने की मांग की। वहीं स्कूलों में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं भी दहशत में देखी गईं।

👉 प्रशासन ने की अपील:
पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *