Breaking News
March 6, 2026 2:06 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

वृद्ध माँ ने करेंट से हुई मौत मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की एस पी से लगाई गुहार

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

कोंच(जालौन)नगर के मोहल्ला गांधी नगर मलंगा पुल के समीप एक वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. दुर्गेश कुमार से शिकायत कर आकस्मिक मौत की एक घटना में अपने शिक्षक पुत्र को षड्यंत्र रचकर झूठा फंसाने के प्रयास का आरोप लगाया है। वृद्धा ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
कृष्णारानी, पत्नी हरिराम, निवासी गांधी नगर मलंगा पुल के समीप, ने बुधवार को एसपी को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके घर में पिछले लगभग 10 वर्षों से दूध देने आने वाले मुहल्ले के चोखेलाल कुशवाहा बीते गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे उनके घर आए थे। चोखेलाल बारिश में भीगे हुए थे और नंगे पैर थे। जैसे ही उन्होंने घर का लोहे का गेट खोला, उन्हें अर्थिंग का झटका लगा और वे वहीं गिर पड़े।
कृष्णारानी की चीख सुनकर उनके शिक्षक पुत्र सुबोध कुमार, जो घर की ऊपरी मंजिल पर थे, तुरंत नीचे भागे और सूझबूझ दिखाते हुए एक लकड़ी के डंडे से चोखेलाल को गेट के संपर्क से अलग किया। बिना समय गंवाए, सुबोध ने आसपास के कुछ दुकानदारों को मौके पर बुलाया और उनकी मदद से चोखेलाल को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान चोखेलाल की जान नहीं बचाई जा सकी।
सुबोध ने तुरंत मृतक चोखेलाल के घर पर सूचना दी, और कृष्णारानी के नाती ने कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
कृष्णारानी ने एसपी को बताया कि यह घटना पूरी तरह से आकस्मिक थी। इसके बावजूद, मृतक चोखेलाल के परिजन कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनके शिक्षक बेटे को षड्यंत्र रचकर झूठा फंसाना चाह रहे हैं और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
वृद्धा कृष्णारानी ने एसपी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने इस शिकायत पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री सहित पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों को भी रजिस्ट्री के माध्यम से भेजी हैं।
यह उल्लेखनीय है कि यह पूरी घटना कृष्णारानी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें सब कुछ स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। घटना के तुरंत बाद, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल विजय कुमार पांडेय ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल की थी। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोखेलाल की मौत का कारण बिजली का करंट लगना सामने आया है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *