Breaking News
March 4, 2026 3:55 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

गरजे कांग्रेसी दी आंदोलन की चेतावनी

कोंच तहसील में किसानों को मुफ्त बिजली, खाद और सिचाई समेत अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

नायब तहसीलदार सादुल्ला खान को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसी

जालौन,कोंच। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसानों को मुफ्त बिजली, खाद और सिचाई समेत अन्य समस्याओं को किया गया वादा सरकार पूरा नही कर पाई, किसानों की इन समस्याओं को लेकर कोंच तहसील कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार सादुल्ला खान को सौंपा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खरीफ की फसल में बुवाई चल रही है, किसानों को इस समय यूरिया खाद व सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है, भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली और उनकी आय को दोगुना करने का वादा किया था किंतु वह वादा पूरी तरीके से आज खोखला साबित हुआ ,है वास्तविकता तो यह है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देना तो दूर की बात है बल्कि विद्युत आपूर्ति की कमी के चलते उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है आज किसान यूरिया और सिंचाई के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है और यूरिया खाद के लिए किसान सहकारी समिति व निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते इस उमस भरी गर्मी में दिन दिन भर लाइन लगाए ओने पौने बढ़े दामों पर खरीदने के लिए विवश है। कांग्रेस ने किसानों को खाद बिजली पानी सिंचाई यूरिया खाद समय से उपलब्ध कराने हेतु शासन प्रशासन को किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश कौशिक वरिष्ठ कांग्रेसी रामनरेश त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी रज्जाक अंसारी वरिष्ठ कांग्रेस विजय कुमार द्विवेदी वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट पुष्कर राज जिला सचिव श्री नारायण दीक्षित जी वरिष्ठ कांग्रेसी नवल जाटव वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश अवस्थी पूर्व पूर्व सभासद जाहिद खान वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुशवाहा जिला महासचिव नासिर खान वेद प्रकाश द्विवेदी युवा कांग्रेसी विशाल अहमद सभासद युवा कांग्रेसी राजू वेद कासिम मंसूरी शहाबुद्दीन नजीर खान देवेंद्र शर्मा बृजेश श्रीवास्तव नायक जी राम प्रजापत बबलू दुबे आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *