Breaking News
March 4, 2026 1:02 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है मृतक किशोर का पिता

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

डीएम से लगाई न्याय की गुहार, बोले डीएम जांच के बाद बक्से नहीं जाएंगे दोषी

मृतक किशोर के लिए इंसाफ मांगता पिता और परिवार

जालौन,कोंच। कोंच के वात्सल्य अस्पताल में डाक्टर की लापरवाही से इलाज दौरान 11 वर्षीय किशोर की मौत के पांच दिन बीतने पर भी एक पिता और मां को इंसाफ नहीं मिला। न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पिता डीएम की चौखट पर पहुंचा तो उसे जिलाधिकारी ने जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में 15 जुलाई को प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से हुई मासूम की मौत के मामले में फिर दर्ज न होने से परिजन न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूत है, वहीं रविवार की सुबह करीब 11बजे जब हिन्दुस्तान टीम ने घर पहुंच कर जानकारी हासिल की तो परिजनों ने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई,11 वर्षीय मासूम विवेक की मौत डॉक्टर की कथित लापरवाही की वजह से हो गई थी वहीं विवेक की मां भारतीय रोते हुए कह रही थी कि अगर डॉक्टर ने दरवाजा खोल दिया होता तो आज मेरा बेटा जिंदा होता और वह वकील बनना चाहता था लेकिन डॉक्टर ने मेरी दुनिया छीन ली। दरअसल बीती 14 जुलाई की शाम पेट दर्द की शिकायत पर नगर के प्राइवेट अस्पताल वात्सल्य में परिजनों ने 11 वर्षीय विवेक को इलाज के लिए भर्ती कराया था, वही इलाज के बाद डॉक्टर उपेंद्र निरंजन ने इंजेक्शन देकर और दवा देकर घर भेज दिया था, वही रात में विवेक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा था, इसके बाद परिजन उसे इस प्राइवेट क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे लेकिन इस बार डॉक्टर ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया था परिजन काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन 11 वर्षीय विवेक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसे मर्द घोषित कर दिया था, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि विवेक की मौत तरल पदार्थ श्वसन नली में फंसने से हुई। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते इलाज मिल गया होता तो विवेक की जान बच सकती थी। परिजनों ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी लेकिन अभी तक और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई और डॉक्टर के कुछ परिचित लोग लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं फिलहाल मृतक विवेक के पिता रामू मां भारती और दादा पंचम न्याय की उम्मीद में खाने के चक्कर काट रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच करने में जुटा हुआ है मामले में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि सीएमओ की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *