Breaking News
March 4, 2026 3:56 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

दो सांडों की लड़ाई से मची भगदड़, एक घायल

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

घनी आबादी में दो सांडों का घमासान वीडियो हो रहा है वायरल
बाइक और कूलर क्षतिग्रस्त,15 हजार का नुक़सान

कोंच के भुजरिया चौराहे पर साड़ों की होती लड़ाई

सांडों की लड़ाई में घायल रामदास नायक

जालौन,कोंच। कोंच की घनी आबादी वाले इलाके में रविवार दोपहर आमने सामने दो सांडों की लड़ाई के चलते भगदड़ मच गई। इस दौरान एक राहगीर घायल हो गया ।वहीं, एक मकान के सामने खड़ी बाइक और कूलर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें 15 हजार का नुकसान पहुंचा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
रविवार दोपहर प्रताप नगर मोहल्ले के भुजरिया चौराहे पर उस समय अचानक भगदड़ मच गई जब दो सांडों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। साड़ों के बीच ये महासंग्राम लगभग 10- से 15 मिनट तक चला।इस दौरान एक राहगीर रामदास नायक घायल हो गया। जबकि वहां रहने वाले राजीव अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक और कूलर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे 15 हजार रुपए का नुक़सान हुआ है। घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सांडों की लड़ाई को लोगों ने हटाने की कोशिश की, लेकिन लड़ाई क़ाफी भयानक थी। वीडियो में देखा जा रहा है कि इनकी लड़ाई के दौरान भगदड़ का माहौल बना रहा। लोग खुद और अपने वाहनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। ऐसे में सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है।
हर सड़क आवारा पशुओं खासकर सांडों की आपसी जंग का मैदान बनी दिखती है। यहां के दुकानदारों, स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा सांड का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। इनकी वजह से सड़क पर जाम भी लग जाता है। लोग जिम्मेदारों से गुहार भी लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *