Breaking News
March 4, 2026 2:26 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

बलरामपुर में ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ः

4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े तार; खाताधारकों को मिलता था 5% कमीशन

विश्वजीत तिवारी 

बलरामपुर । पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने थाना ललिया क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 8,350 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना ललिया पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में लवकुश वर्मा, विजय प्रकाश, जयप्रकाश यादव और प्रदीप कुमार सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी कुर्मी पुरवा कोड़री के पास से पकड़े गए।
पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित साइबर ठगी गिरोह है। आरोपी बैंक खाते खुलवाते और एटीएम कार्ड प्राप्त करते थे। इसके बाद बैंक पासबुक, एटीएम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम कार्ड दिल्ली स्थित अपने सरगना को भेज देते थे।दिल्ली में बैठा सरगना इन्हीं खातों का उपयोग कर साइबर फ्रॉड करता था। फ्रॉड से प्राप्त पैसे को विभिन्न स्थानों से एटीएम के माध्यम से निकाल लिया जाता था। खाताधारकों को भी फ्रॉड की रकम का 5% कमीशन दिया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 319 (2), 318(4)-बीएनएस और 66ड इट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *